बिजली के करंट से भैंस की मौत
चाकसू : उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत छान्देल कला क्षेत्र के गांव केशवपुरा में सोमवार सुबह ही एक भैंस की करंट से मौत हो गई वही पीड़ित भंवर सैनी ने बताया की भैंस खेत में चर रही थी वही तभी विद्युत लाइन पोल के सपोटर लगी तान में करंट आने से भैंस की मौके पर मौत हो गई वही जानकारी के बाद भी विद्युत निगम के कर्मचारी व अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे और ग्रामीणों में काफी रोष प्रकट किया गया वही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहीं वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ बाबूलाल बोयल द्वारा भैंस का पोस्टमार्टम की कार्रवाई कि गई और पीड़ित परिवार ने बताया कि विभाग की लापरवाही के कारण करंट आने से भैंस की मौत हो गई। भैंस की मौत के बाद पीड़ित मुआवजे की मांग कर रहा है। और वहीं पुलिस थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।