ट्रेलर की टक्कर से साण्ड घायल, बड़ा हादसा टला
शाहपुरा . आंतेला मैरोज मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को दो साण्ड आपस मे लड़ते - लड़ते सड़क बीच में आ गये जिससे तेज गति से आ रहे ट्रेलर की टक्कर लगने से एक साण्ड तो टक्कर लगते ही बीच सड़क मे दम तोड दिया एवं दूसरा साण्ड घायल होकर तड़पने लगा। ग्रामीणो ने घटना की सूचना डाक्टर एलएसए गोविन्द भारद्वाज को दी। सूचना मिलते ही भारद्वाज ने मौके पर पहुँचकर घायल साण्ड का उपचार किया। भारद्वाज ने बताया कि साण्ड के पैर एवं पेट पर घाव बन गये थे जिनकी ड्रेसिंग की गई। इस दौरान मामराज कुमावत, भानू प्रताप, सचिन, विजय ने उपचार करवाने में सहयोग किया।