अवैध गुर्जर गौशाला पर चला पुलिस एवं प्रशासन का बुलडोजर अतिक्रमण किया ध्वस्त
भवानीमंडी. विगत बुधवार को चर्चा में आई सरकारी भूमि पर बनी अवैध गुर्जर गोशाला पर हो रहा अवैध अतिक्रमण को आज पुलिस एवं प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया विस्तृत जानकारी के अनुसार विगत बुधवार को कुंडी खेड़ा गांव के लगभग 25-30 व्यक्तियों ने गोपाल गौशाला के सामने स्थित गुर्जर गौशाला में तोड़फोड़ की थी उस समय पुलिस के अनुसार इसके एक दिन पूर्व हिस्ट्रीशीटर भेरु गुर्जर और उसके साथियों ने विक्रम सिंह निवासी कुंडी खेड़ा के साथ मारपीट की थी जिसके फलस्वरूप यह घटना कारित हुई थी इन दोनों घटनाओं के प्रकरण भवानी मंडी थाने में दर्ज हैं इसी सरकारी भूमि पर बनी अवैध विवादित गुर्जर गौशाला को पुलिस एवं प्रशासन ने आज ध्वस्त कर दिया पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए भवानीमंडी पुलिस उप अधीक्षक किशोर सिंह चौहान ने बताया गोपाल गौशाला के समीप इस गुर्जर गौशाला भेरु गुर्जर और उसके साथियों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा था पंचायत द्वारा इसकी शिकायत प्रशासन को दी थी प्रशासन ने यह अतिक्रमण हटाने की दिशा निर्देश जारी किए तथा नोटिस जारी किया था नोटिस की परिणिति में आज मौके पर पहुंचे भवानीमंडी उपखंड अधिकारी कमल कुमार मीणा, तहसीलदार सत्यनारायण नरवरिया ,भवानी मंडी थाना अधिकारी रामनारायण भंवरिया तथा पुलिस जाब्ता की उपस्थिति में इस पूरे अतिक्रमण को बुलडोजर से नेस्तनाबूद कर दिया पुलिस उप अधीक्षक ने बताया की भैरू गुर्जर एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है इसके खिलाफ विभिन्न थानों में 16 अपराधिक मामले दर्ज हैं