बूंदी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अन्थडा मंडल ने मनाया विजयादशमी उत्सव
बूंदी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अन्थडा मंडल में सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर अरणा माताजी के यहां आज विजयादशमी उत्सव मनाया गया । इस दौरान मंडल के सभी ग्राम के स्वयंसेवक मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लीलेडा के पूर्व सरपंच किशोर मेहर एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक गुमान सिंह रहे ।
सामर्थ्य अनुसार सहयोग करने का आह्वान किया- मुख्य वक्ता गुमान सिंह भाईसाब ने समाजजन से हिंदू कार्यक्रम को बढ़ावा देने और सामर्थ्य अनुसार सहयोग करने का आह्वान किया है । साथ ही समाज में चल रहे विमर्श से सतर्क रहने की जानकारी प्रदान की । यह जानकारी खंड संघचालक लक्ष्मीनारायण जी ने दी।