बूंदी के व्याख्याता बृजेश कुमार ने हासिल की एनसीसी थर्ड ऑफिसर रैंक
- पीआरसीएन कोर्स में उल्लेखनीय सफलता विद्यालय में हुआ सम्मान
बूंदी। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बूंदी में चित्रकला के व्याख्याता बृजेश कुमार ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के पीआरसीएन कोर्स में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर थर्ड ऑफिसर की रैंक स्टार अर्जित की। राउमावि बूंदी में एनसीसी प्रभारी रहे बृजेश कुमार ने ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी, कामठी (नागपुर, महाराष्ट्र) में 30 जुलाई 2025 से 27 सितंबर 2025 तक दो माह का प्रशिक्षण पूर्ण कर यह उपलब्धि प्राप्त की।
प्रशिक्षण पूर्ण कर विद्यालय लौटने पर प्राचार्य राजेंद्र कुमार माथुर ने उनके कंधे पर सितारा लगा कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ, एसपीसी बैंड की धुन, तथा एनसीसी और एसपीसी कैडेट्स की उपस्थिति में बृजेश कुमार, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया गया।
बृजेश कुमार की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, सहकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों ने गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की।