बूंदी : वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान में जनता भाग ले रही है : हरिमोहन शर्मा, गुढानाथवतान, रामगंजबालाजी व नमाना काग्रेंस मंडल बैठक संपन्न
बूंदी। विधानसभा क्षेत्र के गुढानाथवतान, रामगंज बालाजी एवं नमाना मंडल में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की बैठक के आयोजित की गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकरण मीणा ने बताया कि जिसमें बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा एवं पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा मुख्य अतिथि रहे। बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान में जनता बड़े उत्साह के साथ भाग ले रही है। और चोरी पकड़ी गई और आज जनता के सामने साबित हो चुकीं है। पीसीसी के निर्देशानुसार आज बूंदी विधानसभा क्षेत्र के बूंदी ब्लॉक के तीन मंडलों में मीटिंग की गई जिसमें कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर की मतदाता सूची का अवलोकन कर एक-एक मतदाता को सुनिश्चित करना है। राहुल गांधी आज देशभर में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान सफल हुए हैं। पीसीसी सदस्य एवं वोट चोर गद्दी छोड़ कोटा देहात एवं शहर प्रभारी सत्येश शर्मा ने कहा कि यह अभियान प्रदेश स्तर से गांव गांव ढाणी की ढाणी हर बूथ स्तर तक पहुंच चुका है। यह बैठकर इस अभियान को सुचारू गतिशील एवं शत प्रतिशत मतदाता सूची का सही आकलन करने हेतु रखी गई है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच प्रत्येक व्यक्ति के पास पहुंचकर इस अभियान और देश की लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने के लिए उत्साह से तैयार है। गुढानाथवतान मंडल की बैठक में मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य करण सिंह, श्रीनाथ दुबे, गिर्राज, रामगंज बालाजी की मंडल की बैठक में मनवीर सिंह मंडल अध्यक्ष, जोधराज गुर्जर, रामदयाल धाकड़, भगवान सिंह यशवंत दाधीच नमाना मंडल की बैठक में मंडल अध्यक्ष राकेश मीणा, पूर्व प्रधान जय किशन ,पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी कवर, भुवनेश, किशन, शिवराज सरपंच, मुकेश गोस्वामी, नंदकिशोर कुशवाहा राधेश्याम मीणा, सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।