Dark Mode
बूंदी : आंगनबाड़ी बहन सम्मान कार्यक्रम हुआ आयोजित

बूंदी : आंगनबाड़ी बहन सम्मान कार्यक्रम हुआ आयोजित

  • मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश की 1.21 लाख आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान, रक्षाबंधन पर दिया विशेष उपहार
  • जिले की 2440 आंगनबाड़ी बहनों को हस्तांतरित की 12.22 लाख रुपए की उपहार राशि

बूंदी। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राजस्थान सरकार की ओर से प्रदेश में बहनों का सुरक्षा-सम्मान पर्व मनाया जा रहा हैं। जिसके तहत मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में ‘‘मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिड़ला ऑडिटोरियम में लगभग 12 सौ आंगनबाड़ी बहनों सहित वीसी के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों से 1 लाख 21 हजार आंगनबाड़ी बहनें शामिल हुई। इस दौरान प्रदेश की सभी 1 लाख 21 हजार आंगनबाड़ी बहनों को राखी के उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा ऑनलाईन बटन दबाकर 501 रुपए की राशि प्रत्येक को हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी बहनों को छाता एवं मिठाई वितरण भी किया गया।
शगुन होटल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम- बहनों का सुरक्षा सम्मान पर्व अभियान के तहत आंगनबाड़ी बहन सम्मान कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम नैनवां रोड स्थित शगुन होटल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला कलक्टर अक्षय गोदारा, नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल एवं जिलाध्‍यक्ष रामेश्‍वर मीणा ने शिरकत की। इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वीसी के माध्यम से दिखाया गया एवं जिला कलक्टर द्वारा आंगनबाड़ी बहनों को सुपोषण के लिए कार्य करने हेतु पोषण शपथ भी दिलवाई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जिले की 2440 आंगनबाड़ी बहनों को डीबीटी के माध्यम से 12.22 लाख रुपए की उपहार राशि हस्तांतरित की गई। इस दौरान चिह्नित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा राखी पहनाई गई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को छाते व मिठाई भी वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक ऋचा चतुर्वेदी, सीडीपीओ आदित्‍य सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में एलएस, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!