Dark Mode
बूंदी : राजकीय महाविद्यालय बूंदी में स्कूटी वितरण कर मनाया अंत्योदय पखवाड़ा

बूंदी : राजकीय महाविद्यालय बूंदी में स्कूटी वितरण कर मनाया अंत्योदय पखवाड़ा

बून्दी। राज्य सरकार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत वर्ष 2021 22 एवं 2022 23 की लंबित स्कूटीयों का वितरण राजकीय महाविद्यालय बूंदी द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में स्कूटी जिला नोडल   प्रोफेसर डॉक्टर महिमा शर्मा ने बताया की ई वाउचर से कुल 188 स्कूटी का वितरण किया जाना है जिनमें से आज दिनांक 28 जून 2025 को 58 स्कूटीयों का वितरण किया गया उक्त कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा ई वाउचर का रिडेंप्शन टीवीएस शोरूम में किया जाकर स्कूटी का वितरण किया गया। इन वितरित की गई स्कूटियों में 10 कक्षा, काली बाई स्कूटी वितरण योजना,एवं देवनारायण स्कूटी वितरण योजना की स्कूटी वितरित की गई। राजकीय महाविद्यालय बूंदी से कालीबाई स्कूटी वितरण प्रभारी श्री मुकेश मीणा, कालीबाई स्कूटी वितरण सह प्रभारी नरेश कुमावत एवं देवनारायण स्कूटी वितरण प्रभारी सुरेश माली उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं छात्राओं के दस्तावेज सत्यापन करने के उपरांत  पात्र छात्राओं को स्कूटियों का वितरण किया गया।  स्कूटी वितरण का कार्यक्रम 9 जुलाई तक चलेगा जिसमें समस्त 188 स्कूटियों का वितरण किया जाना है। बहुत दिनों से लंबित स्कूटी वितरण पुनः शुरू होने पर छात्राओं और उनके परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!