बूंदी : अशोक को मिला जमीन का स्वामित्व
बूंदी। ग्रामीण सेवा शिविर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुख्यालय कालपुरिया में आयोजित शिविर में ग्रामवासी अशोक रैगर पुत्र कल्याण रैगर ने बताया कि उन्हें अपने जमीन के स्वामित्व को लेकर चिंता बनी रहती थी कि उनके बाद उनकी जमीन पर कोई अतिक्रमण नहीं हो जाये उनके साथ उनका पूरा परिवार भय के वातावरण में जीवन यापन कर रहा था। उनके द्वारा शिविर में समस्या से अवगत करवाये जाने पर उन्हें मौके पर ही उनकी भूमि का पट्टा व प्रोपर्टी पार्सल देकर उनका मालिकाना हक दिया गया। जिससे उनकी समस्या का समाधान हुआ। उनके द्वारा राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।