
बून्दी। : ब्राह्मण महिला मंडल ने किया साहिक हनुमान चालिसा पाठ
बूंदी। सप्तम सवा लाख हनुमान चालीसा में ब्राह्मण महिला मंडल ने केसरी नंदन हनुमान जी महाराज के दरबार में ढोक लगाकर विधिवत पूजा अर्चना कर लाल लंगोट वाले बाबा के सामने हनुमान चालीसा का पाठ सुनाया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज से श्रीमती कुसुम शर्मा अध्यक्ष, नूपुर शर्मा कुसुम सनाढय , इंदुमाया शर्मा, सुनीता जोशी शोभना पुरोहित कविता सनाढ्य, रानु शर्मा, मनीषा दुबे, ममता शर्मा , कुसुम शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा , राधा शर्मा, संगीता शर्मा, कल्पना कटारा, सुनीता सनाढय, वर्षा शर्मा, ममता शर्मा आदि का आश्रम से जुड़ी शालिनी विजय पूर्व पालिका अध्यक्ष सूर्यकांत राणावत लीला सोमानी राधा महेश्वरी बॉबी भाटिया रुक्मणी जाजू अंजू अजमेरा रत्नेश कंवर आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। समाजसेवी भरत शर्मा ने बताया कि इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी ने भी बाबा के दरबार में ढोक लगाकर आशीर्वाद लिया।