Dark Mode
बूंदी : फैंसी ड्रेस में बच्चों ने धरे अलग अलग रूप

बूंदी : फैंसी ड्रेस में बच्चों ने धरे अलग अलग रूप

बूंदी। जैन समाज के चल रहे दसलक्षण पर्व के पांचवे दिन सोमवार को उत्तम सत्य धर्म की पूजा हुई। मंदिर में संगीतमय पूजा की। चौगान जैन मंदिर में आर्यिका सत्यमति माताजी व आर्यिका हेमश्री माताजी संघ के सानिध्य में संगीतमय विधान हुआ।  चातुर्मास मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि रविवार रात को बाल ब्रह्मचारिणी आस्था बहन के मार्गदर्शन में जैन अतिशय ग्रुप की ओर से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों ने जैन धर्म पर आधारित अलग अलग तरह के रूप धरे। जैन अतिशय ग्रुप के अध्यक्ष चिन्मय जैन व कोषाध्यक्ष समृद्ध जैन  ने बताया कि  प्रतियोगिता 3 वर्ग में हुई।  जिसमें प्रथम वर्ग 0 से 5 साल तक के बच्चों में प्रथम दर्श गंगवाल व द्वितीय कियान बाकलीवाल,  द्वितीय वर्ग 6 से 12 वर्ष के बच्चों में प्रथम तन्शी गंगवाल,तृतीय वर्ग में प्रथम लांतव गंगवाल रहें।  ग्रुप से जुड़े अविनाश गंगवाल, अतुल कालीवाल, अक्षय जैन ,इशू जैन,शैलेश जैन आदि व्यवस्था में जुटे रहे। संचालन एडवोकेट आदित्य जैन ने किया। समाज अध्यक्ष संतोष पाटनी,मंत्री योगेंद्र कासलीवाल, चातुर्मास समिति संयोजक दीपक गंगवाल, उप संयोजक छुट्टन बाकलीवाल, कोषाध्यक्ष संजय पाटनी व उप कोषाध्यक्ष नरेश पापड़ीवाल  आदि ने संस्था का स्वागत किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!