Dark Mode
बूंदी : भूरा गणेश प्रांगण पर बच्चों ने अनेक शस्त्र प्रदर्शन दिखा कर मंत्रमुग्ध किया

बूंदी : भूरा गणेश प्रांगण पर बच्चों ने अनेक शस्त्र प्रदर्शन दिखा कर मंत्रमुग्ध किया

बूंदी। भूरा गणेश प्रांगण पर बच्चों ने अनेक शस्त्र प्रदर्शन दिखाकर मंत्र मुग्ध किया। महोत्सव समिति प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि रविवार को रात्रि को भूरा गणेश प्रांगण पर विशाल शस्त्र प्रदर्शन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सनातन धर्म अखाड़ा समिति कोटा के अध्यक्ष मनोज शर्मा, अध्यक्षता बूंदी जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष व स्वर्ग आश्रम भाव भट्ट व्यामशाला के संचालक पहलवान रामनारायण राठौर की। सूरजमल शर्मा, नितेश शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों ने कहा कि आज के युवाओं को शारीरिक शोष्ठव बनाए रखने के लिए व्यायाम करना जरूरी होगा। सेहत में अपने खानपान में फास्ट फूड को बदलना जरूरी। किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहे चाहे वो मोबाइल क्यों नहीं युवाओं मोबाईल की लत नशे से अधिक हे जो आंखों के साथ शरीर को आलसी बना देता है। बूंदी के नन्हें बालकों के प्रदर्शन में अच्छे गुरु के कठिन अभ्यास से जो शस्त्र प्रदर्शन किया है जो बूंदी की धारा पर ऐतिहासिक छाप छोड़ता है। इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस मौके पर समिति सदस्यों  में संयोजक महावीर जैन, राजेश शेरगडिया, संजय शर्मा, संजय तरवान, राजकुमार श्रृंगी ,  पप्पू सोनी,  मनमोहन अजमेरा, अशोक शर्मा सेक्रेटरी, अनिल शर्मा, पदम भड़कतिया ,   ने अतिथियों का स्वागत किया। शस्त्र प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया ।  इस दौरान अखाड़ा समिति के मनीष सिसोदिया,संदीप श्रृंगी, नवदीप नायक, अमन गोस्वामी, टीकम शास्त्री अशोक शर्मा सेकेट्री,मुकेश जेन ,  महावीर खंगार ,  संतोष कटारा ,  मोहन कराड  , विनोद सिंह , पंडित दीपक शर्मा उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!