Dark Mode
बूंदी : डॉ. सुलोचना शर्मा को ‘विश्व हिंदी रत्न’ सम्मान

बूंदी : डॉ. सुलोचना शर्मा को ‘विश्व हिंदी रत्न’ सम्मान

बूंदी शब्द प्रतिमा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा आयोजित विश्व हिंदी कविता प्रतियोगिता में बूंदी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. सुलोचना शर्मा को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक रचना एवं हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए “विश्व हिंदी रत्न” सम्मान से अलंकृत किया गया।

यह प्रतियोगिता हिंदी दिवस (14 सितम्बर) के अवसर पर नेपाल-भारत के मध्य सामाजिक व सांस्कृतिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित की गई थी। संस्था की ओर से अध्यक्ष आनंद गिरि, संयोजक डॉ. मनु खरे व राघव कुमार शर्मा ने डॉ. शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!