Dark Mode
बूंदी : पौधारोपण से हुआ जेएसजी सेवा सप्ताह का शुभारंभ

बूंदी : पौधारोपण से हुआ जेएसजी सेवा सप्ताह का शुभारंभ

बूंदी। जेएसजी सेवा सप्ताह के अंतर्गत प्रथम दिन जैन सोशल ग्रुप द्वारा खेल संकुल स्थित जेसीजी गुरु द्रोण वाटिका में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर योगेंद्र-एकता कासलीवाल, भूपेंद्र-अनीता कासलीवाल, अशोक-पूजा छाबड़ा और मनीष-राखी अजमेरा द्वारा पौधारोपण की व्यवस्था की गई। ग्रुप के अध्यक्ष योगेश-निधि गंगवाल ने मुख्य अतिथि खेल अधिकारी हर्षवर्धन चूडावत का तिलक माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी दंपतियों ने एक-एक पौधा लगाया और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अरुण-अंजना नौसंदा, सुनील-एकता पापड़ीवाल, डॉ. मोहित जैन एवं जेएसजी के अन्य दंपति सदस्य मौजूद रहे। अंत में सचिव दीक्षिता-रॉबिन कासलीवाल ने सभी प्रोजेक्ट डायरेक्टर का सम्मान किया एवं धन्यवाद दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!