बून्दी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा
- 26 जून को विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर
बून्दी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार अंतिम छोर पर बैठे जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्वेश्य से पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़े का प्रदेश भर में 24 जून से 9 जुलाई तक आयोजन किया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत व्यापक गतिविधियां संचालित कर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को सुनिश्चित किया जा रहा हैं। प्रातः 9ः30 बजे से लेकर सायं 5ः30 बजे तक शिविर संचालित होंगे।
26 जून को यहां लगेंगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल शिविर- 26 जून को शिविर तहसील बून्दी की ग्राम पंचायत मंगाल, उलेड़ा, तहसील रायथल की लालपुरा में, तहसील तालेड़ा की ग्राम पंचायत धनेश्वर, सूतड़ा में, तहसील के.पाटन की ग्राम पंचायत चड़ी, भीया में, तहसील इन्द्रगढ़ की ग्राम पंचायत सुमेरगंजमण्डी, उतराना में तथा तहसील नैनवां की ग्राम पंचायत डोडी, भजनेरी में तहसील हिण्डोली की ग्राम पंचायत खेरखटा, सावंतगढ, चतरगंज में शिविर आयोजित किये जाएंगे।