Dark Mode
बूंदी : वन एवं बालिका वर्ष 2025 के अन्तर्गत किया गया पौधारोपण

बूंदी : वन एवं बालिका वर्ष 2025 के अन्तर्गत किया गया पौधारोपण

बूंदी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शुक्रवार को रालसा वन एवं बालिका वर्ष 2025 ’’सृजन की सुरक्षा’’ ए स्कीम फॉर इको फेमिनिज्म के अन्तर्गत प्रथम चरण में चयनित ग्राम पंचायत जावटी कलां में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत जावटी कलाँ के अन्तर्गत आने वाले गांवों में 1 जनवरी 2025 से 26 जून 2025 तक कुल 11 बालिकाओं का जन्म हुआ हैं। प्रत्येक बालिका के जन्म पर 11 पौधे कुल 121 पौधे लगाये गये। साथ ही ग्राम पंचायत के सरपंच, जनप्रतिनिधि, आमजन, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, अधिकार मित्र, बाल अधिकारिता विभाग, बाल कल्याण समिति, एक्शन एड यूनिसेफ एन.जी.ओं. के सहयोग से कुल 250 छायादार व फलदार पौधे लगाये गये। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सरिता मीणा ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य मौजूदा कानूनी सेवा ढ़ांचे का लाभ उठाते हुए एक सहयोगी और समुदाय-केन्द्रीत दृष्टिकोण के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना, पर्यावरण की रक्षा करना, कन्याभ्रूण हत्या रोकना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना, पोक्सों अपराध की रोकथाम एवं न्याय तक पहुँच प्रदान करना हैं। इस कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं की माताओं को यूनिक आइडेंटिटी कार्ड फॉर ग्रीन गर्ल वितरित किये गये। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सरिता मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रवि वर्मा, उपखण्ड अधिकारी एच.डी. सिंह, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सीमा पोद्दार, विकास अधिकारी मनोज जैन, सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग हुकम चंद जाजोरिया, सरपंच संतोष सीनम, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत जावटी कलाँ संजू यादव उपस्थित रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!