बूंदी : भादवा सुदी दूज पर निकलने वाली विशाल शोभायात्रा के पोस्टर का हुआ विमोचन
बूंदी। अखिल भारतीय बैरवा महासभा जिला शाखा बूंदी की ओर से आयोजित आगामी 26 अगस्त को भादवा सुदी दोज पर निकलने वाली विशाल शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन यहां सर्किट हाउस में के.पाटन विधायक एवं जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बूंदी सी.एल.प्रेमी ने किया। कार्यक्रम के संयोजक बाबू लाल नागरवाल ने बताया कि इस अवसर पर अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय सदस्य लक्ष्मण बैरवा,जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश फौजी , युवा महासभा के जिलाध्यक्ष जय कुमार बैरवा,कार्यक्रम सह संयोजक पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रेम शंकर बैरवा,पूर्व राष्ट्रीय प्रचार मंत्री डॉ. राजेंद्र निर्मल छात्रावास समिति सदस्य जितेंद्र जारवाल मौजूद थे।