Dark Mode
बूंदी : ॐ लिखो प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह 

बूंदी : ॐ लिखो प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह 

बूंदी। जैन समाज के चल रहे दसलक्षण पर्व के तीसरे दिन शनिवार को उत्तम आर्जव धर्म की पूजा हुई। जिनालयों में सुबह भक्ति भाव संगीतमय धुन के बीच महिला पुरुषों ने मंडल जी समक्ष अर्घ्य चढ़ाया। चौगान जैन मंदिर में आर्यिका सत्यमति माताजी व आर्यिका हेमश्री माताजी संघ के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम जारी है। चातुर्मास मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि चौगान जैन मंदिर में शुक्रवार रात को बाल ब्रह्मचारिणी आस्था बहन ने महिला मंडल की ओर से ॐ लिखो प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में महिला पुरुषों की अलग अलग तीन टीम ए, बी व सी बनाई गई। जिसमें सभी ने उत्साह के साथ भाग लेकर कागज में ॐ लिखा। महिला मंडल अध्यक्ष चंद्रेश छाबड़ा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन निर्मला पाटनी,सुनीता रावका कांता सेठी व रेखा पांड्या द्वारा किया गया। कोषाध्यक्ष शकुन्तला बडजात्या ने बताया कि प्रतियोगिता में आशी जैन प्रथम, लांतव जैन द्वितीय व श्रिया जैन तृतीय स्थान पर रही। संचालन एकता पापड़ीवाल ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!