बूंदी : रामगढ़ वन्यजीव अभ्यारण क्षेत्र की प्रतिबंधित आरक्षित भूमि का हुआ बैचान
- उप पंजीयक कार्यालय में जांचे बगैर हुई रजिस्ट्री
बूंदी। हिंडोली उपखंड के तालाब गांव पटवार हल्के में स्थित रामपुरिया नया से जुड़ी एक भूमि बैचान से जुड़ा एक मामला इस वक्त सुर्खियों में है। रामपुरिया नया में खाता संख्या 15 आराजी की कुल 4 किता 1.1655 हेक्टर भुमि खसरा संख्या 215, 218, 224 और 226 का बैचान खातेदार पृथ्वीराज सिंह पुत्र मूल सिंह जाति राजपूत निवासी रामपुरिया नया द्वारा 5 जून 2025 को रजिस्टर्ड विक्रय किया गया है। आपको बतादे, तालाब गांव पटवार हल्के के रामपुरिया नया रामगढ़ वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र का एक हिस्सा है, जहां जमीनों की खरीद-फरोख्त, रहन व अन्य गैरवानिकी गतिविधियों पर पूर्णत पाबंदी लगी हुई है, लेकिन फिर भी खातेदार पृथ्वीराज सिंह ने उक्त भूमि का बैचान गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी अलका लढ़ढ़ा पत्नी सुशील कुमार लढ़ढ़ा के नाम कर दिया हैए खास बात यह है कि उक्त भूमि की रजिस्ट्री करने वाले उप पंजीयक ने भी बिना मौका देखे और पटवारी की रिपोर्ट के बिना उक्त भूमि की रजिस्ट्री कर दीए साथ ही इंतकाल खोलने के लिए उसे प्रक्रिया में भी ला दिया है। लोगों का कहना हे की ऐसा प्रतीत होता है कि खातेदार पृथ्वीराज सिंह ने मिली भगत करके उक्त भूमिका बैचान किया है। उक्त मामले की जानकारी उपवन संरक्षक रामगढ़ वन्य जीव अभ्यारण को भी दी गई, लेकिन रामगढ़ अभ्यारण के अधिकारियों ने भी अपने क्षेत्र में प्रतिबंधित, आरक्षित भूमि के बैचान होने की जानकारी होने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की। उक्त मामले को लेकर तहसीलदार और वन अधिकारियों से भी बातचीत की लेकिन वन विभाग और तहसीलदार भी उक्त मामले में संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए।