बूंदी : भागवत कथा में सुनाया वामन भगवान अवतार प्रसंग
बून्दी। शहर के सिलोर रोड स्थित जेन दादाबाडी परिसर में चल रही श्री मद भागवत ज्ञानगंगा में बुधवार को तीसरे वामन भगवान अवतार प्रसंग सुनाया गया। श्री मद भागवत ज्ञानगंगा में पंडित शिव कृष्ण शास्त्री महाराजू के मुखारविन्द्र से कथा मे ध्रुव चरित्र व ध्रुव जी का वनगमन, व भगवान् का दर्शन एवं वर प्राप्ति की कथा एवं हिरण्यकशिपु द्वारा प्रल्हादजी को प्रताड़ित करना , नृसिंह भगवान् का प्रादुरभाव ,हिरण्यकशिपु का उद्धार देवताओं एवं प्रहलाद जी द्वारा श्री नृसिंह भगवान की स्तुति एवं वामन भगवान का अवतार, राजा बलि के द्वार पहुंचना व बलि से तीन पग भूमि दान मागना तथा वामन भगवान का विराट रूप धारण करके पहले पग में पृथ्वी दूसरे में स्वर्गलोक नापना तिसरे पग में राजा बलि के सिर पैर रखा तब बलि का पाताल लोक पहुंचना और देवताओ को उनका स्वर्ग वापस दिलाना जैसे प्रसंगों का वर्णन किया गया। अंत में मुख्य यजमान विद्यावति मूंदड़ा ने परिवार व श्रद्धालु सहित भागवत जी और वामन भगवान की आरती उतारी। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।