बस ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर युवक सहित दो महिलाएं गंभीर घायल
कवाई . कस्बे के गोवर्धन पुरा गांव के पास गुरुवार को करीबन 6:45 बजे राजस्थान लोक परिवहन बस व बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक सहित दो महिलाएं गंभीर घायल प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान लोक परिवहन बस व बाइक दोनों करीबन 6:45 बजे छिपाबड़ोद की तरफ से आ रही थी इसी दौरान नयापुरा के समीप विकट मोड़ पर बस ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार गंभीर घायल हो गए मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से कवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया बाइक पर एक युवक दो महिलाएं पवन नागर पुत्र राम गोपाल पार्वती बाई पत्नी रामगोपाल नागर पिंकी बाई पुत्री रामगोपाल नागर निवासी सुखनेरी हाल मुकाम कवाई बस को थाने में खड़ी करवा दी गई है मौके पर सनातन धर्म के जिला अध्यक्ष पवन जोशी रघुवीर मेहता सहित मौजूद लोगों ने बताया बस के अगले पहियों के नीचे बाइक आ गई गनीमत यह रही कि साइड में कचरे की रेवड़ी पड़ी हुई थी जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई इस हादसे में बस में बैठे लोगों को भी कोई जनहानि नहीं हुई साइड में खड़ा या पत्थर होते तो बहुत बड़ी घटना हो सकती थी