Dark Mode
अहमदनगर में बस ने ट्रैक्टर और कार को टक्कर मारी, छह लोगों की मौत

अहमदनगर में बस ने ट्रैक्टर और कार को टक्कर मारी, छह लोगों की मौत

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मंगलवार देर रात राज्य परिवहन की एक बस ने एक ट्रैक्टर और एक कार को टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना देर रात करीब ढाई बजे पारनेर तहसील में अहमदनगर-कल्याण रोड पर धवलीपुरी फाटा के पास हुई। उन्होंने बताया कि गन्ना ले जा रहा एक ट्रैक्टर पलट गया था और उससे गन्ने उतारने के लिए दूसरा ट्रैक्टर लाया गया।


पारनेर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक कार का ड्राइवर भी वाहन रोक कर सामान उतारने के काम में लोगों की मदद कर रहा था। अधिकारी ने कहा, ‘‘इसी दौरान जैसे ही ट्रैक्टर सड़क पर मुड़ा, वहां विपरीत दिशा से आ रही राज्य परिवहन की एक बस ने ट्रैक्टर और कार को टक्कर मार दी। हादसे में कुछ मजदूरों सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।’’ उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!