Dark Mode
संभाग स्तरीय किसान मेले के लिए बस रवाना

संभाग स्तरीय किसान मेले के लिए बस रवाना

श्रीगंगानगर । माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की समृद्ध किसान खुशहाल राजस्थान की सोच को साकार करने के लिए उन्नत कृषि तकनीक को सहज एवं सरल तरीके से किसानों तक पहुंचाने के लिए 30 जून 2023 से 1 जुलाई 2023 तक जोधपुर में संभाग स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में श्रीगंगानगर जिले से 1000 किसान भाग लेंगे। गुरुवार रात को सभी ब्लॉक से 1-1 बस कुल 11 बसों को रवाना किया गया।
 संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार डॉ. जीआर मटोरिया ने बताया कि संभाग स्तरीय किसान मेले में जिले से किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु उप जिला सादुल शहर में सादुल शहर विधायक जगदीश चंद्र जांगिड़ द्वारा हरी झंडी दिखाकर कृषकों की बस को रवाना किया गया। इसी प्रकार उप जिला श्रीगंगानगर के कृषकों के दल को डॉ. जीआर मटोरिया, आत्मा परियोजना निदेशक डॉ विनोद गौतम तथा सहायक निदेशक कृषि विस्तार सुशील कुमार शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर बस द्वारा रवाना किया गया।
 उन्होंने बताया कि किसान मेले में कृषकों को स्मार्ट फार्म, कृषि, बागवानीए पशुपालन, डेयरी, मत्स्यपालन व कृषि विपणन की विश्वस्तरीय तकनीक का प्रदर्शनए कृषि उत्पाद, औजार, बीज आदि की वृहद प्रदर्शनी, अत्याधुनिक कृषि मशीनरी का प्रदर्शन, जाजम चौपाल में विशेषज्ञों से संवाद, विषयवार सेमीनार व कृषक गोष्ठियां, कृषि स्टार्ट-अप्स से मुलाकात, फिल्म, साहित्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम की नवीन जानकारी उपलब्ध करवायी जायेगी। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!