बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम द्वारा
सास बहू सम्मान समारोह कार्यक्रम के बैनर का विमोचन
बीकानेर । राजस्थान ब्राह्मण मंच बीकानेर द्वारा 14 मई को होने वाले सास बहू सम्मान समारोह के कार्यक्रम को लेकर के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा शुक्रवार को बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम से मिलाऔर उनसे पोस्टर का विमोचन करवाया ।
और प्रतिनिधि मंडल द्वारा एसपी से निवेदन किया गया कि आप कार्यक्रम में आकर के हम सब को आशीर्वाद वचन दे । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक तेजस्वी गौतम ने कार्यक्रम की सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं दी और कहा कि सास बहू परिवार की रीड होती है , यही जोड़ी परिवार को जोड़े रखती है,ऐसे कार्यक्रम समाज में होते रहने चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में राजस्थान ब्राह्मण मंच के अध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा, वाई के योगी, सरवन पालीवाल ,शिव चंद तिवारी ,शक्ति पारीक, मंजू देवी पारीक, किशन जोशी, मनोज पारीक ,रमेश शर्मा एवं हेमंत शर्मा भी मौजूद रहे ।