Dark Mode
पंचायत समिति सदस्य के लिए उपचुनाव 7 मई को

पंचायत समिति सदस्य के लिए उपचुनाव 7 मई को

धौलपुर, 12 अपै्रल। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के  पंचायती समीति सदस्य, ग्राम पंचायतों के वार्ड पंच व उपसरपंच के रिक्त पदो पर उपचुनाव करायें जाने हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अन्तर्गत जिले में एक पंचायती सदस्य पांच वार्डपंच व एक उपसरपंच के रिक्त पद पर चुनाव करवाया जाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि पंचायत समिति राजाखेड़ा के वार्ड संख्या 4 पर उपचुनाव के लिए 17 अपै्रल को अधिसूचना जारी होगी। नाम निर्देशन  पत्रा प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथी 25 अपै्रल सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों कि समीक्षा 26 अपै्रल को होगी। 27 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक नाम वापिसी कि जा सकेगी। नाम वापिसी का समय समाप्ति  के तुरन्त पश्चात उसी दिन चुनाव चिन्हों का आंवटन व  चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन होगा। पंचायत समिति सदस्य के  उपचुनाव के लिए  7 मई रविवार को सुबह 8 बजे से 5 शाम बजे तक होगा। मतगणना सम्बधित पंचायत समिति मुख्यालय पर 9 मई को प्रातः 9 बजे से होगी। उन्होने बताया कि मतदाता आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्रा, सांसदो एवं विधानसभा का जारी किये गये पहचान पत्रा, केन्द्र व राज्य सरकार, राज्य पब्लिक लिमिटेड कम्पनी, सार्वजनिक उपक्रम के द्वारा जारी किये गये पहचान पत्रा, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, फोटो युक्त छात्रा पहचान पत्रा, फोटो युक्त विकलांग प्रमाण पत्रा, बैंक, डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक प्रस्तुत कर मतदान कर सकेगें। उप चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सम्बंधित निर्वाचन क्षेत्रा में आदर्श आचरण संहिता के प्रावधान तुरंत प्रभाव से लागू हो गये है। जो  चुनाव प्रक्रिया तक लागू रहेगें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!