ग्रामीणों को जागरूक कर महायज्ञ में आहुति देने के लिए किया तैयार
मदनगंज किशनगढ़। दाता, बूबाणी गेगल गांव में जाकर महायज्ञ के सह संयोजक शंभू शर्मा व प्रहलाद कुमावत के नेतृत्व समस्त ग्राम वासियों को जागरूक कर महायज्ञ में आहुति देने के लिए तैयार किया गया। समरसता यज्ञ कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मी नारायण सोनगरा ने सभी से निवेदन किया कि जातिगत भेदभाव एवं छुआछूत को मिटा कर हम सभी एक साथ बैठकर यज्ञ करेंगे इससे सामाजिक समरसता बढ़ेगी। जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहन सिंह रावत, कैलाश रावत, किशनगढ़ बजरंग सिंह, लाला, अनिल कुमावत, शांति लाल प्रजापत, भीमराज सेन, गोपाल सिंह, नारसिंह, उगमा, कालू प्रजापत एव समस्त ग्रामवासी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।