Dark Mode
निमंत्रण को ठुकरा कर कांग्रेस ने अपना राजनेतिक पतन तय कर दिया है : त्रिवेदी

निमंत्रण को ठुकरा कर कांग्रेस ने अपना राजनेतिक पतन तय कर दिया है : त्रिवेदी

सोजत। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट पंकज त्रिवेदी ने कहा की अयोध्या धाम में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को ठुकरा कर कांग्रेस ने अपना राजनेतिक पतन तय कर दिया है। त्रिवेदी ने कहा भगवान श्री राम करोड़ों देशवासियों की आस्था के केंद्र है, हमारा सौभाग्य है कि हम 500 वर्षो के संघर्ष के बाद अयोध्या धाम में भव्य राम मंदिर के स्वप्न को साकार होते देख रहे है। आमजन में 22 जनवरी को लेकर भारी उत्साह है, ऐसे कांग्रेस द्वारा निमंत्रण ठुकराना कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। त्रिवेदी ने 22 जनवरी को दीपावली जैसा भव्य उत्सव मना कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का सभी लोगो से आग्रह किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!