Dark Mode
सीए कालानी बने सीआईआरसी की जीएमसीएस कमेटी के मनोनीत सदस्य

सीए कालानी बने सीआईआरसी की जीएमसीएस कमेटी के मनोनीत सदस्य

मदनगंज किशनगढ़। दि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल की वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न कमेटियां गठित की गई। जिसमें जीएमसीएस कमेटी में किशनगढ़ सीए संस्था के पूर्व अध्यक्ष सीए साकेत कालानी को मनोनीत सदस्य बनाया गया। उक्त कमेटी मे वर्ष 2023-24 में सेंटर रीजनल जिसमें 7 राज्य ( राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड) आते हैंं। जिसमें जनरल मैनेजमेंट एंड कम्युनिकेशन स्किल (जीएमसीस) से संबंधित कार्यों को संपादित करेगी। उपरोक्त कमेटी के अध्यक्ष अनिल यादव, सीआईआरसी के अध्यक्ष सीए किशोर हेमराज बरडिया, किशनगढ़ के रीजनल मेंबर अंकित सोमानी और समस्त रीजनल मेंबर्स और किशनगढ़ के सभी सीए मेंबर्स ने सीए साकेत कालानी को इस पद पर मनोनीत होने पर बधाई दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!