Dark Mode
मंत्रिमंडल विस्तार अभी नहीं

मंत्रिमंडल विस्तार अभी नहीं

जयपुर। प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की गुफ्तगू पिछले डेढ़ महीने से चल रही है, माना यही जा रहा था कि सरकार अपनी पहली वर्षगांठ के बाद मंत्रिमंडल विस्तार कर लेगी लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हुआ है लगभग सरकार अपनी पहली वर्ष गांठ के बाद डेढ़ महीने तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पाई है, माना यही जा रहा है कि बजट के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है अब देखना यह होगा मंत्रिमंडल का विस्तार होगा या पूरी की पूरी कैबिनेट बदल जाएगी।


मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम समेत क्योंकि चर्चा का बाजार यह भी चल रहा है कि मुख्यमंत्री बदला जा सकता है और वसुंधरा राजे को कमान सौंपी जा सकती है. यह सब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हो सकता है, वसुंधरा राजे का नाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चल रहा है अगर वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बनती है तो भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बने रहेंगे और अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष कोई और बनता है तो यही माना जा सकता है कि प्रदेश के अंदर मुख्यमंत्री का चेहरा बदल जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!