Dark Mode
कैबिनेट मंत्री और एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को किया रवाना

कैबिनेट मंत्री और एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को किया रवाना

सुमेरपुर। रविवार को सुमेरपुर शहर में विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर उपखण्ड प्रशासन और चिकित्सा विभाग एलिट स्पोर्ट्स अकादमी सीएलजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस शिक्षा विभाग एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में दौड़ेगा सुमेरपुर मैराथन का आयोजन कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के मुख्य अतिथि में मुख्य व उपखण्ड अधिकारी हरीसिंह देवल के सानिध्य में अयोजित हुआ । कार्यक्रम प्रभारी देवेंद्र सिंह सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया की सुमेरपुर से 715 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे जूनियर श्रेणी से 278, मध्यम श्रेणी से 203 एवं सीनियर से 105 एवं महिलाओं की श्रेणी से 129 प्रतिभागियों ने मैराथन दौड़ में भाग लिया । प्रमोद गिरी ने बताया की कार्यक्रम में चेस्ट नंबर वितरण किए गए जिसके तहत परिणाम निकाला गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत द्वारा विश्व कैंसर दिवस अवसर पर जागरूक रहने एवं फिट रहने हेतु व्यायाम एवं दौड़ करने पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम हरी सिंह देवल ने फिट रहने का आह्वान किया एवं कैंसर जैसी भयानक बीमारी के लिए जागरूकता फैलाने को लेकर कहा गया। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री कुमावत ने हरी झंडी दिखा कर मैराथन में भाग ले रहे प्रतिभागियों को रवाना किया। उसके पश्चात उपखंड अधिकारी हरी सिंह देवल,पुलिस उप अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने भी आमजन को जागरूक करने हेतु पैदल ही मैराथन के साथ दौड़ कर संदेश दिया। इसी दौरान कार्यक्रम में सीएलजी संस्थापक डॉ सीएल गहलोत, नगरपालिका अध्यक्ष उषा कंवर राठौड़, प्रधान उर्मिला कंवर,पुलिस उपअधीक्षक भूपेंद्र सिंह, तंबाकू मुक्त पाली ब्रांड एम्बेसडर केसी जैन,मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी गोविंद सिंह चूंडावत, ईओ ओम दाधीच, सीटीओ महिपाल सिंह, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ शक्ति सिंह देवड़ा, सीबीईओ धनाराम सोलंकी, शारीरिक शिक्षक बलवीर सिंह राणावत,योगेंद्र सिंह राणावत, चंद्रप्रकाश परिहार, वर्मन कुमार, विशाल वैष्णव,राज कुमार, प्रमोद आदि मौजूद रहे ।

कार्यक्रम में इनकी रही अहम भूमिका-
कार्यक्रम में मैराथन में भाग ले रहे प्रतिभागियों के लिए ज्यूस पानी एवं नगद पुरस्कार की व्यवस्था में एशियन हेड & नेक फाउंडेशन सीएलजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस मां होम्योपैथिक क्लिनिक संकुश कैंसर हॉस्पिटल भेरुनाथ प्रॉपर्टी सामरिया ट्रेडिंग कंपनी एडवोकेट राज कुमार एलिट स्पोर्ट्स अकादमी आशापुरा स्टेशनरी सिया ट्रेडिंग कंपनी आदि के सहयोग से सफल रहा और कार्यक्रम में इनका अहम योगदान वह भूमिका रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!