Dark Mode
कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का अजमेर पहुंचने पर स्वागत 

कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का अजमेर पहुंचने पर स्वागत 

अजमेर. जैतारण विधायक अविनाश गहलोत के कैबिनेट मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद जयपुर से जैतारण प्रवास के दौरान बुधवार को अजमेर पहुंचने पर बाईपास स्थित रॉयल पैराडाइज के बाहर अजमेर टीम के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। राजस्थान में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का भी विस्तार हो गया है। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने पत्नी और परिवार के साथ 2 जनवरी को सचिवालय में पूजा अर्चना के बाद मंत्री के तौर पर अपना कार्यभार ग्रहण किया। अविनाश गहलोत जैतारण विधानसभा क्षेत्र से विधायक है। बुधवार को जयपुर से जैतारण जाते समय अजमेर के परबतपुरा बाइपास स्थित द रॉयल पैराडाइज रिसोर्ट के बाहर पर अजमेर टीम के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल माला व साफा पहना व मुंह मीठा कर स्वागत किया।  जोधपुर के लूणी विधायक जोगाराम पटेल का भी जयपुर से अपने विधानसभा क्षेत्र जोधपुर जाते समय अजमेर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में बादल परिहार, अमित पंवार, शशांक डांगी, सौरभ खत्री, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, दरियाव सिंह, माली सेना अजमेर शहर अध्यक्ष नवीन महावर, व्यावसायिक प्रशिक्षण संघ अजमेर संगठन महामंत्री प्रशांत डांगी व उनकी टीम ने माला पहनाकर स्वागत किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!