Dark Mode
बेटी को गुमराह कर चुनाव लड़ाना चाहते हैं कैबिनेट मंत्री जूली - जाटव

बेटी को गुमराह कर चुनाव लड़ाना चाहते हैं कैबिनेट मंत्री जूली - जाटव

अलवर l भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक जयराम जाटव ने कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली पर आरोप लगाते हुए कहा है कि टीकाराम जूली भयभीत है आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें अपनी हार दिखाई दे रही है l इसलिए कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली ने पुत्री मीना जाटव को मिसगाइड कर रखा है l उसका उपयोग राजनीतिक रूप से जयराम जाटव के खिलाफ करने का काम मंत्री टीकाराम जूली कर रहे हैं l उन्होंने बताया कि कांग्रेसी जिलाध्यक्ष भी उनकी पुत्री को गुमराह कर टीकाराम जूली के लिए राजनीति कर रहे हैं l उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री द्वारा चुनाव लड़े जाने पर कोई आपत्ति नहीं है उनकी आपत्ति इस बात को लेकर है l कि बिना सहमति के मेरा नाम एवं पद का दुरुपयोग किया जा रहा है उन्होंने बताया कि पोस्टर में पूर्व विधायक लिखा जा रहा है l जयराम जाटव पूर्व विधायक का इस्तेमाल किया जा रहा है जिस पर मेरी सहमति नहीं है और बिना मेरी सहमति के इस तरह के पोस्टर लगाए जाना ठीक नहीं है क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा से अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं इसलिए जब स्वयं मैदान में है तो फिर उनकी पुत्री इस तरह का उनके नाम और पद का इस्तेमाल बिना सहमति के गलत है और मेरी सहमति नहीं है l पूर्व विधायक जयराम जाटव ने कहा है कि मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल है और जनता मोदी सरकार के विकास कार्य के आधार पर एक बार फिर से राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सरकार बनाएगी इसके अलावा उन्होंने भाजपा के केंद्रीय आलाकमान द्वारा राजस्थान के डॉक्टर सतीश पूनिया और डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को केंद्रीय कार्यसमिति में शामिल किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए दोनों नेताओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इससे राजस्थान में भाजपा मजबूत होगी l राजस्थान में जाट एवं मीणा समाज का बड़ा प्रभाव है l उन्होंने बताया कि राजस्थान में जाट सबसे ज्यादा संख्या में है l वही मीणा समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका है l जिससे आगामी विधानसभा चुनाव से भाजपा को लाभ मिलेगा l इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा राजस्थान में लगातार सभा व जनसंपर्क किया जा रहा है l इससे निश्चित रूप से प्रदेश में भाजपा का माहौल बन रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव में 150 से ज्यादा विधानसभा की सीट जीतकर सरकार बनाएगी l राजस्थान में जनता बीजेपी को समर्थन करेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीता कर सरकार बनाएंगे l

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!