Dark Mode
केयर्न के स्पोक सेन्टर का समापन

केयर्न के स्पोक सेन्टर का समापन

बायतु -  केयर्न वेदान्ता ऑयल एण्ड गैस व लर्नेट स्किल्स लिमिटेड के सहयोग से संचालित ग्रामीण कौशल विकास केन्द्र बीजोणी मेघवालो की ढाणी, जान्दुओ की ढाणी खीपसर का समापन केयर्न वेदांता के अधिकारी प्रहलाद सिंह, अर्पणा व सुमित टाक और सरपंच महोदय कानारामजी के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ।

      जैसा कि सर्वविदित है कि बाड़मेर व जालौर के बेरोजगार युवक - युवतियों के लिए कौशल केन्द्र केयर्न एन्टरप्राईज़ सेण्टर वेदान्ता के सामाजिक सरोकार कार्यों के तहत संचालित किया जा रहा है उसी के तहत सहायक राजमिस्त्री का कोर्स खीपसर गाँव के 30 अभ्यार्थियों का चयन कर उन्हे 60 दिवसीय प्रशिक्षण दिया, सभी प्रशिक्षाणार्थियों ने अपना प्रशिक्षण पूर्ण किया। अतिथि प्रहलाद सिंह ने केयर्न वेदान्ता के अन्य सामाजिक सरोकार कार्यों पर प्रकाश डाला वही सुमित टांक ने केयर्न वेदान्ता के इस कौशल मुहिम पर प्रकाश डाला। अर्पणा ने महिलाओं को घर से बाहर निकल कर अपने कार्यों मे योगदान हेतु प्रेरित किया।
      ग्राम सरपंच कानाराम ने केयर्न द्वारा संचालित इस प्रशिक्षण के केन्द्रों की सराहना की और भविष्य में भी उनके ग्राम संबंधित प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित प्रशिक्षण हेतु अनुरोध किया और कहा कि कमठा कारीगरो की आवश्यकता हर जगह है और सिर्फ अपना मन लगाकर कार्य करने की सलाह दी।
      पूरे प्रोगाम में ग्रामीण जन व वार्ड पंच और विद्यालय प्रधानाध्यापक हरचंद राम का विशेष सहयोग रहा मदन लाल पंवार ने सभी का आभार प्रकट किया और कार्यक्रम का संचालन करण चौधरी के द्वारा किया गया और इस अवसर पर पूंजाराम, कालुराम , गणेश सुथार और अन्य गण मान्य लोग उपस्थित रहे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!