Dark Mode
रामजन्मभूमि मन्दिर निर्माण के शुभ अवसर पर जारी कैलेंडर का विमोचन

रामजन्मभूमि मन्दिर निर्माण के शुभ अवसर पर जारी कैलेंडर का विमोचन

डीडवाना। नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल एवम निरंजनी सम्प्रदाय की प्रधान आचार्य पीठ दयाल आश्रम गाढ़ाधाम में आज रामजन्मभूमि मन्दिर की 500 वर्षों के संघर्ष के पश्चात पुनः प्रतिष्ठा की मंगल वेला में एक विशेष कैलेंडर का विमोचन दयाल आश्रम के प्रमुख अधिष्ठाता श्री श्री 1008 श्रीमद्द्वाराचार्य आचार्य सांवरदेवाचार्य महाराज के मंगल सानिध्य में दयाल आश्रम प्रबन्ध समिति के द्वारा किया गया, जानकारी देते हुए समिति के मंत्री महेश दास ने बताया कि इस अवसर पर आचार्य सांवरदेवाचार्य महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिन्दू समाज के असंख्य बलिदानों और 500 वर्षों के अथक संघर्ष के फलस्वरूप आगामी 22 जनवरी को रामजनभूमि अयोध्याधाम में भव्य और दिव्य राम मन्दिर की कल्पना साकार हो रही है और प्रभु श्री रामलला के अद्भुत विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, यह ऐतिहासिक अवसर विश्व के सम्पूर्ण रामभक्तों और हिन्दू समाज के लिए अत्यन्त गौरवशाली क्षण है! उन्होंने इस अवसर को चिरस्मरणीय बनाने के उद्देश्य से दयाल आश्रम प्रबन्ध समिति द्वारा वर्ष २०२४ के लिए नूतन कैलेंडर जारी करने के कार्य को प्रशंसनीय बताया! उन्होंने बताया कि आगामी 22 जनवरी को आश्रम परिसर में भव्य रोशनी करके दीपावली उत्सव मनाया जायेगा! इस अवसर पर स्वामी रामदास, स्वामी नंदराम दास, स्वामी हनुमान दास, स्वामी रामचन्द्र दास, स्वामी रामेश्वर दास, स्वामी महेश दास, कृष्ण मुरारी सर्राफ, मुकेश रूवटीया,राजेंद्र दाधीच, राकेश जांगीड़, सुरेश शर्मा,अभिषेक शर्मा, रामचन्द्र कछावा चेतन स्वामी, वैभव टाक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!