सतरंगी सप्ताह के तहत अधिक मतदान का आह्वान किया गया
पीपाड़ शहर। आगामी विधानसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से अनेक जतन किए जा रहे हैं तथा रिटर्निंग अधिकारी के निर्देशानुसार सतरंगी सप्ताह के तहत नृत्य के माध्यम से अधिकाधिक मतदान करने का आह्वान भी किया गया है। अधिशाषी अधिकारी सुरेशचंद्र शर्मा के अनुसार रिटर्निंग अधिकारी 131(अजा) बिलाड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षैत्र उपखण्ड मजिस्ट्रेट बिलाड़ा के आदेशो की पालना में विधानसभा आम चुनाव के अन्तर्गत 25 नवबंर को मतदान दिवस को लेकर सतरंगी सप्ताह के तहत गुरुवार को नगर पालिका पीपाड़ शहर द्वारा नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान कार्यक्रम में नृत्य व गानों के साथ आमजन को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने हेतु जागरूक किया गया है । कार्यक्रम के दौरान एफएसटी टीम द्वारा चुनाव सम्बन्धी जानकारी भी उपस्थित आमजन को दी गई है।इस दौरान पालिका राजस्व निरीक्षक सहायक प्रशासनिक अधिकारी पालिका कार्मिक एवं पीपाड़ शहर के गणमान्य नागरीक उपस्थित थे।