सदस्यता अभियान को लेकर बैठक सर्वव्यापी व सर्वस्पशी बनाने का आह्वान
सीकर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चल रहे प्रदेश व्यापी सदस्यता अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने व्यापक स्तर पर इस अभियान को चलाकर पार्टी से आमजन को जोडऩे का आह्वान किया। सदस्यता अभियान के जिला सह-संयोजक गिरीश प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक मंगलवार को सुबह 11 बजे बद्री विहार में जिलाध्यक्ष पवन मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसका संचालन सदस्यता अभियान के जिला संयोजक नेमीचन्द कुमावत व सह-संयोजक नन्दकिशोर सैनी द्वारा किया गया। बैठक में सदस्यता अभियान के जिला संयोजक नेमीचन्द कुमावत ने विधानसभा संयोजकों को सदस्यता अभियान की मॉनिटरिंग करने की रणनीति के बारे में जानकारी दी। बैठक में विधानसभा के सभी संयोजक एवं सह-संयोजक उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी इस अभियान को लेकर हमें दी है, उसे पूरा करने के लिए पूरे मनोयोग से परिश्रम कर हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।