Dark Mode
नई पीढ़ी को बप्पा रावल के गौरवमय इतिहास से जोड़ने का किया आह्वान, बप्पा रावल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

नई पीढ़ी को बप्पा रावल के गौरवमय इतिहास से जोड़ने का किया आह्वान, बप्पा रावल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे रविवार को उदयपुर के कैलाशपुरी स्थित गांव मथाथा पहुंचे । उन्होंने वहां मेवाड़ के संस्थापक बप्पा रावल के घोड़े पर सवार भव्य प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा निवेदित की। बाद में श्री बागडे ने वही निर्मित बप्पा रावल पैनोरमा में प्रदर्शित इतिहास से जुड़ी विभिन्न घटनाओं और उनके आलोक में निर्मित प्रतिमाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि बप्पा रावल मेवाड़ के संस्थापक ही नहीं थे बल्कि भारतीय इतिहास को गौरव प्रदान करने वाले महान योद्धा थे। उन्होंने बप्पा रावल से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों का स्मरण करते हुए कहा कि बप्पा रावल ने अरबों को भारत से खदेड़ा और उसके बाद 100 साल तक अरब भारत की ओर रुख नहीं कर सके थे। उन्होंने बप्पा रावल जैसे प्रतापी शासक के गौरवमय इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जाने पर जोर दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!