Dark Mode
बूथ कार्यकर्ताओ की बुलाई बैठक 

बूथ कार्यकर्ताओ की बुलाई बैठक 

 

सूरजगढ़। विधानसभा में जहां एक ओर प्रदेश में सतारूढ़ कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी ढूंढने में लगी है तो वही दूसरी ओर भाजपा ने प्रत्याशी को मैदान में उतार विधानसभा चुनावों में जीत की रणनीतियों पर मंथन करना भी शुरू कर दिया गया है। भाजपा ने सूरजगढ़ से पूर्व सांसद और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष अहलावत को मैदान में उतार उनके नेतृत्व में अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को अटल जन संपर्क कार्यालय परिसर में सूरजगढ़ विधानसभा के बूथ कार्यकर्ताओ पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों कि मीटिंग का आयोजन हुआ। संतोष अहलावत की अध्यक्षता में हुई मीटिंग के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष अहलावत ने कार्यकर्ताओ से रूबरू होकर उनके साथ विधानसभा की जन समस्याओ पर चर्चा करने के साथ ही विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर मंथन किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओ को बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। इस मौके पर बुहाना की पूर्व प्रधान कविता यादव,पूर्व चेयरमेन पार्वती देवी,पूर्व चेयरमेन सुरेंद्र चेतीवाल,वाइस चेयरमेन रामस्वरूप जांगिड़,जिप सदस्य रणवीर नाडा,पार्षद राजेंद्र सौंकरिया,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा, खाद्य व्यापार संघ जिलाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता,केबीसी प्रतिभागी लांबी अहीर सरपंच नीरू यादव,भावठडी सरपंच सुनील धायल,भाजपा महिला मोर्चा की शर्मीला डैला,पूर्व पार्षद राकेश नांदवाला,शिक्षाविद सुरेंद्र अहलावत,एडवोकेट राजेंद्र काजला,कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष छैलूराम भड़िया,कृष्ण यादव,सुरेंद्र चौहान,वरिष्ठ कार्यकर्ता समाजसेवी सजन अग्रवाल,संतोष कुमार सहित अन्य बूथ कार्यकर्ता पदाधिकारी और समर्थक मौजूद थे। 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!