Dark Mode
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत शिविर सम्पन्न

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत शिविर सम्पन्न

बारां। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत जिला कलक्टर के निर्देशानुसार पंचायत समिति स्तर पर 25 जनवरी 2024 को पंचायत समिति, मांगरोल एवं अन्ता में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। उक्त शिविरो में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत ग्राम पंचायतों को ऑनबोर्ड कराया गया तथा सरपंचों को प्रथम स्तर पर आवेदन पत्रों को वेरीफाई करने हेतु प्रेरित किया गया। शिविर में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। शिविर में ऑनलाईन प्रक्रिया से संबंधित जो भी कठिनाइयां थी उनका निराकरण किया गया।
शिविर के दौरान जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबन्धक रविन्द्र वर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत कारपेंटर, नाव निर्माता, शस्त्रसाज, लुहार, हथौड़ा व टूलकिट निर्माता, ताला निर्माता, मूर्तिकार, सुनार, कुम्हार, चर्मकार, राजमिस्त्री, टोकरी, चटाई, झाडू निर्माता, खिलौना निर्माता, नाई मालाकार, धोबी, दर्जी, मछली पकडने का जाल निर्माता संबंधी 18 व्यवसायों के हस्तशिल्पियों एवं कारीगरों को इस योजना के अन्तर्गत लाभ दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत हस्तशिल्पियों को प्रमाण पत्र एवं आईडी के माध्यम से विश्वकर्मा के रूप में पहचान प्रदान करने, कौशल सत्यापन के बाद बुनियादी प्रशिक्षण देने, 15 दिन के उन्नत प्रशिक्षण के लिए भी नामांकन करने, हस्तशिल्पियों को टूलकिट प्रोत्साहन के लिए 15 हजार रूपए का अनुदान एवं 3 लाख रूपए का कोलेटरल मुक्त उद्यम विकास ऋण प्रदान किया जाएगा। जिसमें पहली किश्त के रूप में 1 लाख रूपए 18 महीने के पुनर्भुगतान के लिए एवं 2 लाख रूपए, 30 महीने के पुनर्भुगतान के लिए दुसरी किश्त के रूप में 5 प्रतिशत निर्धारित रियायती दर पर प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त योजना के तहत क्रेडिट गारंटी शुल्क भारत सरकार द्वारा वहन करने एवं विपणन सहायता के अंतर्गत राष्ट्र्ीय विपनण समिति गुणवत्ता प्रमाणन, ब्राडिंग एवं प्रचार जैसी सेवाएॅ प्रदान की जाएगी। महाप्रबन्धक ने बताया कि योजना में एक परिवार से एक ही सदस्य को योजना का लाभ देने का प्रावधान है। लाभार्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, पिछले पांच वर्षों में केन्द्र व राज्य सरकार की किसी भी ऋण योजना में लाभान्वित नहीं होना चाहिए। इच्छुक हस्तशिल्पी एवं कारीगर जो इस योजना का लाभ उठाना चाहते है वे पीएम विश्वकर्मा पंजीकरण पोर्टल www.pmvishwakarma.gov.in पर जाकर ऑनलाईन रजिस्ट्र्ेशन कर सकते है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!