Dark Mode
डायबिटीज व हाइपरटेंशन के रोगियों के लिए कैंप आज

डायबिटीज व हाइपरटेंशन के रोगियों के लिए कैंप आज

ब्यावर। श्री अग्रवाल मारवाड़ी पंचायत भवन लालान गली ब्यावर में रविवार दिनांक 7 जनवरी को डायबिटीज व हाइपरटेंशन के रोगियों के लिए कैंप आयोजित होगा। अध्यक्ष रमेश बंसल ने बताया कि शहर के मध्य स्थित मारवाड़ी भवन में उक्त कैंप प्रात: 9:00 से 1:00 तक होगा जिसमें डायबिटीज व हाइपरटेंशन से ग्रसित रोगियों के लिये नि:शुल्क ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन, बीपी की जाँच की जायेगी। साथ ही वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर केके चौहान पूर्व उप नियंत्रक अमृतकोर अस्पताल ब्यावर निशुल्क चिकित्सीय परामर्श देने हेतु उपलब्ध रहेंगे। इस सुविधा का लाभ ब्यावर शहर ही नहीं वरन आसपास के ग्रामीण भी उठा सकते हैं द्य मंत्री राधेश्याम डाणी ने बताया कि आज के इस भौतिक युग में आपा-धापी व तनावग्रस्त लाइफस्टाइल के चलते जिन व्यक्तियों की आयु 40 साल या इससे अधिक है या जिनके माता-पिता को अनुवांशिकता के चलते डायबिटीज है वे सभी अवश्य जांच व उपचार सुविधा का लाभ लें । कैम्प संयोजक सुनील जिंदल व अग्रवाल मारवाड़ी पंचायत संस्था के पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यौ ने सभी से पधारने का निवेदन किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!