Dark Mode
बामनवास में खाद्य लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के लिए लगा शिविर

बामनवास में खाद्य लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के लिए लगा शिविर

सवाई माधेापुर। खाद्य कारोबारियों को खाद्य लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन बनवाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना शुद्व के लिए युद्व अभियान के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को बामनवास में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 18 लाइसेंस व 15 रजिस्ट्रेशन किए गए।
इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह व बाबूलाल तगाया ने शिविर में कारोबारियों को खाद्य लाईसेंस बनवाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने खाद्य कारोबारियों को खाद्य लाइसेंस भी वितरित किए।
30 जून को चौथ का बरवाडा, 3 जुलाई को बालेर, 6 जुलाई को बौंली, 10 जुलाई को मित्रपुरा व 13 जुलाई को खिरनी में आयोजित किए जाऐंगे। सभी खाद्य कारोबारी अपने खाद्य लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाएं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!