Dark Mode
सफाई कर्मचारियों को स्वरोजगार ऋण के लिए शिविर 28 फरवरी को

सफाई कर्मचारियों को स्वरोजगार ऋण के लिए शिविर 28 फरवरी को

कोटा । राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास सहकारी निगम द्वारा सफाई कर्मचारियों को स्वरोजगार ऋण उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार 28 फरवरी को प्रातः 11 से सांय 4 बजे तक नगर निगम के हॉल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
परियोजना प्रबन्धक अनुजा निगम ने बताया कि शिविर में सफाई कर्मचारियों के अतिरिक्त अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग वर्ग के व्यक्तियों के मौके पर ही ऑनलाईन आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए व्यक्ति संबंधित वर्ग का तथा आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए एवं परिवार की वार्षिक आय अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग 3 लाख, विशेष योग्यजन के लिए शहरी क्षेत्र में 5 लाख तथा ग्रामीण क्षेत्र में 3 लाख एवं अनुसूचित जनजाति में शहरी क्षेत्र में 1.20 लाख तथा ग्रामीण क्षेत्र में 98 हजार रूपए होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि योजनाओं में लाभ प्राप्त करने वाले व्यक्ति अपने साथ जाति, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, शपथ पत्र, फोटो, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, बैंक खाते की पास बुक साथ लेकर आए जिससे मौके पर ही निःशुल्क आवेदन पत्र भरवाए जा सके।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!