Dark Mode
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सैंपऊ में लगाया शिविर

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सैंपऊ में लगाया शिविर

धौलपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सैंपऊ ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लोगों से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना का लाभ लेने की अपील की गई। शिविर के दौरान मौजूद सांसद मनोज राजौरिया ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए भारत सरकार गांव-गांव तक पहुंचकर हर एक पात्र को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार हर वंचित की दहलीज पर दस्तक दे रही, जिन्हें कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की पुरजोर मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने शिविर के दौरान भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया और उन्हें मिल रही योजनाओं के लाभ और योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन में आए बदलावों के बारे में चर्चा की। उन्होंने शिविर में मौजूद सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधि और नागरिकों को वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शपथ दिलाई। शिविर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें आमजन ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में विकास कार्यों और योजनाओं से संबंधित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने आमजन को संबोधित कर आयुष्मान भारत, पीएम उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि मात्र 20 रुपए सालाना खर्च कर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा से जुड़कर आमजन एक ऐसा सुरक्षा चक्र प्राप्त करते हैं, जिससे विपरीत परिस्थितियों में बीमा राशि आश्रितों का अवलंब बनेगी। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना से जुड़ने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस संकल्प यात्रा में अपनी सक्रिय भागीदारी और देश के विकास में योगदान देंगे। उन्होंने अधिकारियों से शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत किए गए पंजीकरण और अन्य कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!