ग्रीन एण्ड क्लीन इनवायरमेंट" थीम पर शिविर आयोजित
फलोदी . जयनारायण मोहनलाल पुरोहित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, फलोदी में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर आज सोमवार को सम्पन्न हुआ ।
प्राचार्य डॉ. प्रमिला राजपूत ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी शशांक दवे के संयोजन में "ग्रीन एण्ड क्लीन इनवायरमेंट" थीम पर एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया, जिसके प्रथम सत्र में स्वंयसेवकों ने महाविद्यालय परिसर एवं परिसर के बाहर सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित करके स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। द्वितीय सत्र में महाविद्यालय के सहायक आचार्य श्री प्रमोद कुमार थानवी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता विषय पर अपना व्याख्यान दिया गया। उन्होंने अपने व्याख्यान में पर्यावरण प्रदूषण, जैव विविधता संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यक्तिगत पहल जैसे विभिन्न विषयों पर अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किये। शिविर में स्वंयसेवकों ने सराहनीय सहयोग किया ।