विश्व जनसंख्या दिवस पर शिविर का हुआ आयोजन
मेघवाल ने बताया भारत एक विश्व की लगभग 17 % आबादी वाला देश है जो दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देशों में से एक है भारत के विकास में बाधक मुख्य कारणों में से एक निरक्षरता है एवं भारत देश मे बढ़ती आबादी के कारण बेरोजगारी, अपराधिक गतिविधियां आदि उच्चतम स्तर पर है जो हमारे देश के लिए अत्यधिक घातक है, शिक्षा का प्रचार प्रसार, बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने व हम दो हमारे एक का सन्देश दिया गया। उक्त शिविर में विद्यालय प्रिंसीपल देवेन्द्र थानवी व स्टॉफ ने सहयोग किया। अन्त में विद्यालय प्रिंसीपल द्वारा धन्यवाद व आभार जताया गया।