Dark Mode
आज यहां लगेंगे शिविर

आज यहां लगेंगे शिविर

कोटा । विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं निकाय क्षेत्रों में बुधवार को मंहगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं निकाय क्षेत्र में दो दिवसीय शिविर लगाये जा रहे हैं। इनके अलावा जिले भर में स्थायी शिविर भी प्रमुख स्थानों पर संचालित हैं।
पंचायत समिति-
उन्होंने बताया कि 15 जून को लाड़पुरा की ग्राम पंचायत बनियानी, सुल्तानपुर की ग्राम पंचायत चौमा मालियान, ईटावा की दुर्जनपुरा, सांगोद की झालरी एवं खैराबाद की जुल्मी में शिविर आयोजित किये जाएंगे।
नगर निगम उत्तर-
नगर निगम कोटा उत्तर में 15 जून को वार्ड 17 का तेजाजी चौक रायपुरा, वार्ड 46 का सरकारी डिस्पेंसरी के पास एवं वार्ड 5 का मोखापाड़ा सेक्टर 6 में शिविर आयोजित किया जाएगा।
नगर निगम दक्षिण-
नगर निगम कोटा दक्षिण में 15 जून को वार्ड 1 का सेक्टर कार्यालय राष्ट्रदूत के पास मौखापाड़ा, वार्ड 40 का आईटीआई भवन छत्रपुरा विज्ञान नगर एवं वार्ड 79 का दयानन्द सरस्वती सामुदायिक भवन यूआईटी में शिविर आयोजित किया जाएगा।
नगरपालिका-
नगर पालिका इटावा में 15 जून को वार्ड 26 का रामलीला मैदान इटावा, सांगोद में वार्ड संख्या 24 का होली का चौक, कैथून में वार्ड संख्या 20 का शरफू के चौक में, सुल्तानपुर में वार्ड संख्या 16 का बाबा मानशाह का चौक तथा रामगंजमण्डी में वार्ड संख्या 31 व 32 का रेदास कॉलोनी स्कूल में शिविर लगाया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!