Dark Mode
संगरिया सीएचसी में सोमवार को आयोजित होगा कैम्प

संगरिया सीएचसी में सोमवार को आयोजित होगा कैम्प

  • मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं संगरिया उपखण्ड अधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा

हनुमानगढ़। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. नवनीत शर्मा ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) संगरिया में मानस अभियान में आयोजित कैम्प से पूर्व की गई तैयारियों के संबंध में बैठक ली। बैठक में संगरिया उपखण्ड अधिकारी (एसडीएम) जय कौशिक, बीसीएमओ डॉ. रवि खीचड़, सीएचसी इंचार्ज डॉ. अरविंद शर्मा, पीएचसी चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, एएनएम एवं आशाएं उपस्थित रहीं। बैठक में एसडीएम जय कौशिक ने सोमवार 4 नवम्बर को प्रात: 10 बजे से आयोजित होने वाले मानस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मेडिकेटिड नशा व्यसन करने वालों की वार्डवाइज एवं पंचायत स्तर से पहचान कर मानस कैम्प में रजिस्ट्रेशन करवाएं। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने मानस अभियान के तहत आयोजित कैम्प में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से भविष्य में भी सम्पर्क में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला नोडल अधिकारी डॉ. ओपी सोलंकी एवं उनकी टीम कैम्प में आने वाले प्रत्येक रोगी से काउंसलिंग कर उनका उपचार करेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!