Dark Mode
महंगाई राहत कैंप व प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर आयोजित

महंगाई राहत कैंप व प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर आयोजित

छीपाबडौद- बारां. छीपाबड़ोद उपखंड क्षेत्र में महंगाई राहत कैंप व प्रशासन गांव के संग अभियान 2023 का आयोजन फुलबड़ौदा राजीव सेवा केंद्र पर किया गया । ऑफिस कानूनगो मनमोहन सिंह मीणा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से ग्राम वासियों की समस्याओं का मौके पर समाधान हेतु प्रशासन गांव के संग शिविर का आज शुभारंभ किया गया जो 24 अप्रैल से 30 जून तक जारी रहेगा। शिविर में वन विभाग, विद्युत विभाग, राजस्व विभाग, चिकित्सा, आयुर्वेद, सार्वजनिक निर्माण, जलदाय विभाग, जल संसाधन, महिला बाल विकास, शिक्षा, कृषि, पशु चिकित्सा सहित सभी सरकारी विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर में सीमा ज्ञान, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान, स्वास्थ्य जांच एवं उपचार, रोडवेज पास, बाल कल्याण, राजस्व अभिलेख,खात का शुद्धिकरण, रास्ते से संबंधित विवाद सहित कई समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। वही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई । इस दौरान उपखंड अधिकारी शंभू दयाल मित्तल, पटवारी सुरेंद्र कुमार शर्मा, दीपक कुशवाहा पटवारी, हरिओम सभी विभागों के अधिकारी, सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल मेहता आदि शिविर में मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!