होली के पावन पर्व पर नशा त्यागने हेतु चलाया अभियान
फलोदी. उपखण्ड की पर्यावरण संरक्षक टीम द्वारा होली के पावन पर्व पर नशा त्यागने हेतु पीले चावल बांटने के अभियान चलाया गया। पर्यावरण संरक्षण सेवक ओम प्रकाश विश्नोई कानासर ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस बार भी जाम्बा महंत भगवान दास व महंत प्रेमदास के सानिध्य में वरिष्ठ अध्यापक ओम प्रकाश,वरिष्ठ अध्यापक मोहन राम कलराबा बेरा,प्रधानाचार्य हेतराम जाम्बा,मदन पलीना आदि शिक्षकों की पूरी पर्यावरण टीम रोडवेज बस,रेल ,टेक्सी से जाने वाले सभी यात्रियों को भारत वर्ष व दुनियां के कोने कोने में पीले चावल भेज कर होली के पावन पर्व पर नशा छोड़ने की अपील करते है तथा सोशल मीडिया नेटवर्किंग का भी सदुपयोग व सहयोग ले रहे है। इसको लेकर लोगों में नशे को छोड़ने में जाग्रति बढ़ रही है।