Dark Mode
वरदान साबित हुआ प्रशासन गांवो के संग अभियान

वरदान साबित हुआ प्रशासन गांवो के संग अभियान

 
बीदासर। प्रशासन गांवो के संग अभियान ग्राम पंचायत अमरसर की सुमन देवी एवं छगन सिंह के लिए वरदान साबित हुआ। शुक्रवार को लगे शिविर में अमरसर निवासी सुमन देवी पत्नी नरपत राम नाई कैंप स्थल पहुंची तथा शिविर प्रभारी रमेश कुमार से संपर्क किया। शिविर प्रभारी ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया तथा मौके पर ही कुछ मिनटों में दिव्यांग पेंशन शुरू करवाई, पेंशन शुरू होते ही सुमन देवी के चेहरे पर खुशी छा गई। इसी प्रकार महंगाई राहत कैंप में वरिष्ठ नागरिक छगन सिंह पुत्र किशन सिंह ने भी शिविर प्रभारी से संपर्क किया जिससे शिविर प्रभारी ने हेल्प डेस्क पर कार्यरत कार्मिकों को निर्देशित कर छगन सिंह को राज्य सरकार की महंगाई राहत संबंधी उज्जवला गैस योजना, नरेगा कार्ड से 125 दिन रोजगार, 100 यूनिट फ्री बिजली, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा एवं दुर्घटना बीमा, कामधेनु योजना वृद्धावस्था पेंशन योजना, अन्नपूर्णा फूड पैकेट आदि 9 योजनाओं व वरिष्ठ नागरिक रोडवेज स्मार्ट कार्ड दिलवाया। दोनों ने ही राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया शिविर में तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा, विकास अधिकारी अभिषेक मीणा, समाज कल्याण अधिकारी राजेंद्र  स्वामी, सहायक कृषि अधिकारी दिनेश कुमावत एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!